सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बलबूते भाजपा पार्टी एक मजबूत पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी को ओर अधिक मजबूत बनाने के लिए जी-जान से जुटे रहें। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी ही एक ऐसी पार्टी हैं, जिसने विकास कायों के रिकार्ड तोड़े हैं। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर तरावड़ी अनाज मंडी स्थित विधायक भगवानदास कबीरपंथी के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वह चंडीगढ़ जाते हुए कुछ देर के लिए हल्के के विधायक भगवानदास कबीरपंथी से उनके कार्यालय में मिलने पहुंचे थे।
उन्होंने विधायक भगवानदास कबीरपंथी के साथ-साथ सभी कार्यकर्ताओं व आम लोगों से मुलाकात की। उन्होंने विधायक भगवानदास कबीरपंथी के अलावा अन्य कार्यकर्ताओं का हालचाल पूछा और आगामी चुनावों को लेकर चर्चा की। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि भाजपा पार्टी ने हमेशा ही सभी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों का मान-सम्मान किया है। भाजपा सरकार के राज में ही हर वर्ग का सामान विकास हुआ है। भाजपा ने विकास के मामले में मिसाल कायम की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सभी कार्यकत्र्ता ऐसे ही पार्टी को मजबूत करने पर डटे रहें।
इस अवसर पर कष्ट निवारण समिति के सदस्य देवेंद्र कामरा, रूपिंद्र मिश्रा, नरेश बंसल, रामनिवास बसंल, विरेंद्र सिंह, रामपाल, जोगिंद्र बरानी, प्रेम सिंह, अनिल बराना समेत कई लोग मौजूद रहे।
Copper recycling logistics Copper scrap purity testing Scrap metal shipment
Copper cable scrap packaging for export, Scrap metal processors, Copper scrap waste reduction practices