Haryana
भाजपा ने छूए विकास के नए आयाम – शिवनाथ कपूर
सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवनाथ कपूर ने कहा कि भाजपा सरकार ने चार साल के कार्यकाल में भरपूर विकास कार्य करवाए हैं। हर वर्ग का चहुंमुखी विकास हो रहा है। विकास के मामले में भाजपा सरकार की सोच अच्छी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवनाथ कपूर नीलोखेड़ी में पत्रकारों से […]
सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवनाथ कपूर ने कहा कि भाजपा सरकार ने चार साल के कार्यकाल में भरपूर विकास कार्य करवाए हैं। हर वर्ग का चहुंमुखी विकास हो रहा है। विकास के मामले में भाजपा सरकार की सोच अच्छी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवनाथ कपूर नीलोखेड़ी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवनाथ कपूर ने कहा कि नीलोखेड़ी हल्के में इतना विकास पिछले 20 वषों में नही हुआ, जितना विकास भाजपा सरकार ने चार साल के कार्यकाल में कर दिखाया है।
उन्होंने कहा कि हल्के के विधायक भगवानदास कबीरपंथी के नेतृत्व में विकास का पहिया लगातार घूम रहा है। उन्होंने रिकार्ड तोड़ विकास कार्य करवाए। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी अच्छी छवि के नेता के रूप में उभरकर सामने आए हैं। उनके नेतृत्व में ही पूरा हरियाणा प्रदेश बुलंदियां छू रहा है। भाजपा सरकार के राज में हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेकों प्रकार की योजनाएं चलाई गई। जिसका आमजन को सीधा फायदा पहुंच रहा है। शिवनाथ कपूर ने कहा कि अब ज्यादा से ज्यादा विकास करवाने पर भाजपा पार्टी ओर अधिक मजबूत हो गई है।