Haryana
भारत के एकीकरण में सरदार पटेल का अहम योगदान – गुलाब सिंह
सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – नगर के गुरु गोबिंद सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल का 144वां जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य गुलाब सिंह करोडीवाल ने की। इस मौके पर बच्चों ने अपने भाषणों के माध्यम से सरदार पटेल की उपलब्धियों को गिनाया और उनके विचारों […]
सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – नगर के गुरु गोबिंद सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल का 144वां जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य गुलाब सिंह करोडीवाल ने की। इस मौके पर बच्चों ने अपने भाषणों के माध्यम से सरदार पटेल की उपलब्धियों को गिनाया और उनके विचारों को जीवन में धारण करने की शपथ ली। अपने संबोधन में गुलाब सिंह किरोड़ीवाल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को हुआ था। सरदार पटेल एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा आजाद भारत के पहले गृहमंत्री थे।
स्वतंत्रता की लड़ाई में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। सरदार पटेल ने महात्मा गांधी से प्रेरित होकर स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया था। सरदार पटेल की पहली प्राथमिकता देसी रियासतों तो भारत में शामिल करना था। भारत के एकीकरण में सरदार पटेल का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण था, इसलिए उन्हें भारत का लौह पुरूष कहा गया। इस मौके पर मुख्य रूप से भगवान शर्मा व कृष्ण सैनी विशेष रूप से मौजूद थे।