Chandigarh
मनाली व शिमला से भी ठंडा है हिसार

सत्यखबर, चढ़ीगढ़
हरियाणा में इस साल सर्दी अपने ही रिकार्ड हर दिन तोड़ती दिख रही है। साल 2020 के आखरी दिन ठंड ने कहर बरपाया और तापमान माइनस में पहुंच गया। वीरवार को न्यूनतम तापमान ने इस सीजन के सभी रिकार्ड तोड़ दिए। आज हिसार मकें तापमान माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। एक दिन पहले हिसार में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस था।हिसार वर्ष 2020 के आखिरी दिन उत्तर भारत में सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम है। इतनी सर्दी के कारण खेतों में पाला जम गया है। इसके साथ ही धुंध के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना है।
भारत मौसम विभाग ने कड़ाके की सर्दी को लेकर हरियाणा में अलर्ट जारी किया है। यहां शीतलहर चलने को लेकर अलर्ट दिया गया है। इसके साथ ही ही आगामी दो से दिन दिनों तक यही स्थिति बने रहने की उम्मीद है।चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि दक्षिण पूर्वी से बदलकर पहाड़ों से आने वाली उत्तर पश्चिमी हवा के चलने से रात्रि तापमान में गिरावट हुई है। जिससे तापमान माइनस में चला गया है। इसके साथ ही धुंध के कारण कारण वाहनों की रफ्तार थमी है।