Haryana
महापुरूष एक जाति के न होकर सभी के लिए आदरणीय होते हैं – रामनिवास सुरजाखेड़ा
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) – गांव शिमला में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर प्रमुख समाजसेवी रामनिवास सुरजाखेड़ा ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया और प्रतिमा के चबूतरे के निर्माण के लिए 1 लाख 65 हजार रूपये देकर सहयोग किया। समारोह में […]
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) – गांव शिमला में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर प्रमुख समाजसेवी रामनिवास सुरजाखेड़ा ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया और प्रतिमा के चबूतरे के निर्माण के लिए 1 लाख 65 हजार रूपये देकर सहयोग किया। समारोह में हजारों की संख्या में पुरूष, महिलाएं शामिल हुए। मुख्यातिथि रामनिवास सुरजाखेड़ा ने कहा कि महापुरूष किसी एक जाति के न होकर सभी के लिए आदरणीय होते हैं।
उन्होंने लोगों को भीमराव अम्बेडकर के कथन शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो, पर चलने के लिए प्रेरित किया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर ऐसे महान व्यक्ति थे, जिन्होंने भारत के संविधान की रचना की। एक लोकतंत्र देश में संविधान ही ऐसा मंत्र है, जो सभी को समान अधिकार देता है। उन्होंने सभी से एकता बनाये रखने के अपील की, ताकि देश में विकास की गति तेज हो। इस अवसर पर जिले सिंह, सियाराम, पूर्णिमा, जगदीश चंद्र, भीम ग्रोवर, नरसी, दलेल, रामपाल, बलवान।