सत्यखबर, सफीदों, (महाबीर)
लोग मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना व आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाएं। यह बात सफीदों के एस.डी.एम. मनदीप कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। गरीब परिवारों को लड़कियों की शादी हेतु मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत 11 हजार रुपए से लेकर 51 हजार रुपए तक अनुदान राशि प्रदान की जाती है। इसके अलावा दिव्यांगों की शादी हेतु मापदंडानुसार 31 व 51 हजार रुपए अनुदान राशि के रूप में प्रदान किए जाते हैं। एस.डी.एम. ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत गरीब परिवारों, महिला खिलाडिय़ों तथा विधवाओं की लड़कियों की शादी हेतु अनुदान राशि दी जाती है। सभी वर्गों की विधवाओं, अनुसूचित जाति टपरिवास जाति एवं विमुक्त जाति के बी.पी.एल. परिवारों को लड़कियों की शादी पर 51 हजार रुपए शगुन के रूप में प्रदान किए जाते हैं। बी.पी.एल. श्रेणी में सामान्य एवं पिछड़े वर्ग के परिवारों को लडक़ी की शादी हेतु 11 हजार रुपए, अढाई एकड़ से कम कृषि भूमि या 1 लाख रुपए से कम वार्षिक आय के सभी वर्गों को 11 हजार रुपए तथा महिला खिलाड़ी को 31 हजार रुपए शगुन के रूप में दिए जाते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र परिवार विभाग की ऑनलाइन वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र अपलोड कर सकते हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=4THkCHzTQxE
Aluminium scrap cleaning Aluminium scrap profiling Metal reclaiming process