Crime
यमुनानगर के युवक की दिल्ली में पत्नी ने चाकू मारकर की हत्या,7 साल पहले की थी लव मैरिज

सत्य खबर, दिल्ली
प्रेम नगर निवासी 37 वर्षीय चिराग शर्मा की दिल्ली के छतरपुर में चाकू से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसकी पत्नी रेणुका पर है। पुलिस ने रेणुका के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पति की हत्या के बाद रेणुका ने सुसाइड करने का प्रयास किया, लेकिन उसे समय रहते अस्पताल ले जाया गया था।
चिराग शर्मा की हत्या की सूचना दिल्ली पुलिस ने उनके परिजनों को दी। परिजन पहले तो सिटी यमुनानगर थाना में पहुंचे। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। चिराग के पिता बैंक से रिटायर्ड हुए थे और उनकी मौत हो चुकी है।
देर शाम तक दिल्ली से चिराग के परिजन शव लेकर यमुनानगर नहीं पहुंचे थे। हालांकि प्रेम नगर कॉलोनी के बहुत से लोगों को पता था कि चिराग और उसकी पत्नी रेणुका के बीच एक साल से विवाद चल रहा था। दोनों तलाक लेना चाहते थे। रेणुका एक जनवरी को चिराग को दिल्ली लेकर गई थी।
रेणुका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की थी कि उसने अपने पति की हत्या कर दी और खुद भी मर रही है।
चिराग और रेणुका ने साल 2013 में लवमैरिज की थी। रेणुका उज्जैन की रहने वाली है। बताया जाता है कि दोनों की दिल्ली में ही मुलाकात हुई थी। दोनों एक ही जगह काम करते थे। कुछ दिन दोनों का रिश्ता अच्छा रहा, लेकिन एक साल से दोनों का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था।