सत्यखबर यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय ) – करनाल की रहने वाली एक नाबालिका के साथ उसके ही सौतेले भाई ने दुष्कर्म किया है। ओर यह नाबालिका 3 माह की गर्भवती है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब यह युवती अपने किसी रिश्तेदार के घर यमुनानगर आई हुई थी। इसकी तबियत बिगड़ने के उपरांत इसे डॉक्टर पास लेजाया गया। फिलहाल पुलिस ने ज़ीरो एफ आई आर कर मामला करनाल ट्रांसफर कर दिया है।
यमुनानगर में रिश्तों को तार 2 करने का मामला सामने आया है। जहाँ पर करनाल की रहने वाली एक नाबालिका के साथ उसके सौतेले भाई ने दुराचार किया जिससे वह 3 माह की गर्भवती हो गई। सौतेला भाई इसके साथ पिछले 3-4 साल से दुष्कर्म करता आ रहा था। नाबालिका के पिता ने दूसरी शादी कर रखी है। जिस महिला के साथ उसने शादी की थी उसके पहले भी तीन बच्चे थे। ओर सौतेली माँ के लड़के ने ही इसके साथ गलत काम किया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब नाबालिका की तबियत बिगड़ी ओर यमुनानगर में इसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। वहाँ से पता चला कि यह गर्भवती है।
जिला चाइल्ड प्रोटक्शन अधिकारी अंजू वाजपेई ने बताया एक बच्ची जिसकी उम्र लगभग 17 साल की है उसके पिता उसे यमुनानगर के एक हॉस्पिटल में दिखाने के लिए आए थे हॉस्पिटल में आकर पता चला कि वह गर्भवती है और हॉस्पिटल स्टाफ ने पुलिस को इन्फॉर्म किया। पुलिस ने जांच कर इस बारे सीडब्ल्यूसी को इन्फॉर्म किया। बच्ची से पूछताछ करने पर पता चला बच्ची के पिता दूसरी शादी है इसके पहले भी चार अपने बच्चे हैं और जिस महिला के साथ इसने शादी की है उसके अपने भी तीन बच्चे हैं। उसमे से दो लड़के है ओर 1 लडकी है।
जो सौतेली मां का लड़का था उसी ने इसके साथ गलत काम किया है बच्ची का कहना है कि मैं पिछले 3 साल से इसी तरह इसे यूज कर रहा है इसके बाद बच्ची की काउंसलिंग की गई तो यह सामने आया कि पिछले 3 साल से वे इसे दुराचार करता आ रहा था। इसके बाद यमुनानगर सीडब्ल्यूसी ने इसे करनाल सीडब्ल्यूसी भेज दिया है। क्योंकि यह परिवार करनाल का ही रहने वाला है। लेकिन इस मामले में इस बच्ची को उसके माता-पिता के साथ इसलिए नहीं जाने दिया क्योंकि यह दोनों ही कार्रवाई करवाने के लिए तैयार नहीं थे। इस तरह से तो मामला दब जाता। इस बच्ची ने यह भी बताया कि उसने अपने साथ हुई इस दरिन्दगी के बारे में अपनी सौतेली मां बताया था लेकिन उसने इस बारे में कोई भी एक्शन नहीं लिया। सोचने वाली बात अब यह है कि अब तो बच्चियां अपने ही घर में सुरक्षित नहीं है तो फिर कैसे बचेंगी यह बेटियां बचेंगे और कैसे पढ़ कर आगे बढ़ेंगी।
Efficient aluminium scrap transportation Aluminium scrap catalyst reclamation Metal scrap utilization
Copper scrap storage solutions Scrap Copper export Scrap metal shipping
Copper cable reception for export, Metal recycling logistics, Scrap copper exporters