Haryana
राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन
सत्यखबर मतलौडा (राजीव शर्मा) – राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विधालय राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का किया गया। कार्यक्रम का आयोजन निर्णायक मंडल के कर कमलों से रिबन काट कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह ने की। प्राचार्य ने इस अवसर पर आए हुए सम्मानित सदस्यों का स्वागत फूल मालाओं […]
सत्यखबर मतलौडा (राजीव शर्मा) – राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विधालय राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का किया गया। कार्यक्रम का आयोजन निर्णायक मंडल के कर कमलों से रिबन काट कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह ने की। प्राचार्य ने इस अवसर पर आए हुए सम्मानित सदस्यों का स्वागत फूल मालाओं से किया। युवा संसद प्रतियोगिता में विपक्ष द्वारा विभिन्न मुद्दे राफेल, किसानों की समस्या ,एनआरसी रोहिंग्या मुस्लिम की समस्याएं, नोटबंदी के 2 साल होने पर प्रश्न उठाए गए। सत्ता पक्ष द्वारा अपने जवाब द्वारा संतुष्ट करने का प्रयास किया गया। प्रधानमंत्री की भूमिका में ज्योति, गृह मंत्री कुमारी शीतल ,वित्त मंत्री कुमारी अलीमा ,कानून मंत्री कुमारी सपना व विपक्ष के नेता की भूमिका कुमारी पायल ने निभाई।
इस अवसर पर डी ई ओ विजेंद्र नरवाल, डी ई ई ओ धर्मवीर कादियान, उप जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कौशल्या आर्य एस सी ई आर टी से आए हुए निर्णायक मंडल में डिप्टी डायरेक्टर रविंदर अल्हाबादी, इंचार्ज सुमन शर्मा ,जय भगवान व ब्रहम प्रकाश विषय विशेषज्ञ ,डाइट प्राचार्य बिजेंदर, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनीष गुप्ता, बीईओ समालखा ,बीईओ इसराना, विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्राचार्य रमेश सहरावत, अश्वनी ,दलवीर, रमेश बंसल ,सुरेश देशवाल, हुकम सिंह, अंजू शर्मा, विभा वत्स, डाइट से हुए जयपाल एवं जगबीर आर्य ने सभी बच्चों को अपने उदबोधन से प्रोत्साहित किया। निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिता को सकारात्मक रूप बड़ा ही सराहनीय बताया और अगले कदम को तैयार करने के लिए कहा। शिक्षा अधिकारी धर्मवीर कादियान ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति को विशेष तौर पर अध्यक्ष, महासचिव के स्टाफ, मार्शल सुरक्षाकर्मी, विद्यार्थियों को देश के अगले रक्षा मंत्री, प्रधानमंत्री अध्यक्ष बनने की कामना करते हुए सराहना की।
एससीईआरटी गुड़गांव से आए हुए निर्णायक मंडल ने बच्चों को प्रेरित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। युवा संसद प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतियोगिताओं को सलाह दी कि कि वे अपने अगले कदम पर जाने के लिए प्रेरणा दी। बाहर से आए हुए प्राचार्य ,प्रवक्ताओं ,अध्यापकों को लग रहा था जैसे वे समक्ष होकर ही संसद का आयोजन देख रहे हैं। प्रतियोगिताओं का आत्मविश्वास देखते ही बनता था। कार्यक्रम के अंत आए हुए सभी अतिथियों का आभार ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनीष गुप्ता द्वारा किया गया।