Haryana
राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा ने 5 हजार परिवारों में देवयज्ञ का रखा लक्ष्य
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) – आर्य समाज के प्रांगण में साप्ताहिक यज्ञ में यज्ञमान के रूप में आर्य समाज के प्रधान इंद्रजीत आर्य विराजमान हुए। धर्माचार्य मिथिलेश शास्त्री ने वायु प्रदूषण और देवयज्ञ विषय को समझाया। उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से एक एक रासायनिक अभिक्रिया के महत्व को बताते हुए दीपावली पर देवयज्ञ करने की प्रेरणा […]
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) – आर्य समाज के प्रांगण में साप्ताहिक यज्ञ में यज्ञमान के रूप में आर्य समाज के प्रधान इंद्रजीत आर्य विराजमान हुए। धर्माचार्य मिथिलेश शास्त्री ने वायु प्रदूषण और देवयज्ञ विषय को समझाया। उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से एक एक रासायनिक अभिक्रिया के महत्व को बताते हुए दीपावली पर देवयज्ञ करने की प्रेरणा दी।
साथ ही दीपावली के पर्व की सनातन काल से चली आ रही मान्यताओं पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा के जनपद अध्यक्ष आर्य नरेंद्र ने दीपावली तथा महर्षि दयानंद बलिदान दिवस के बारे में बताया कि सभा ने पर्यावरण शुद्धि हेतु दीवाली पर गत वर्ष दो हजार घरो में देवयज्ञ का आयोजन किया गया था और इस बार 5 हजार परिवारों में देवयज्ञ का लक्ष्य रखा गया है। महर्षि बलिदान दिवस पर सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके सुझाए मार्ग का अनुसरण करे। इस अवसर पर विजय आर्य, अर्जुन आर्य, अश्वनी आर्य, आदित्य आर्य, किताब सिंह उपस्थित रहे।