हरियाणा

राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन

सत्यखबर,गन्नौर, (कपिल शर्मा)

Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान
Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान

उज्जैन में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को चिरस्मी गांव में हरियाणा की सीनियर व जूनियर टीमों के लिए खिलाडियों का ट्रायल हुआ। नेशनल स्पोटर््स डेवलपमेंट एसोसिएशन ने दोनों वर्गों के करीब १६ खिलाड़ियों का चयन किया। सीनियर वर्ग में सुमित शाहपुर तगा, दीपक चिरस्मी, आशीष सफियाबाद, मोहित बड़ी, हरीश चिरस्मी, सुमित चिरस्मी, शिव चिरस्मी, अशोक चिरस्मी का चयन हुआ। जबकि  जूनियर वर्ग में मोहित गोहाना, नितिन गोहाना, अतुल गोहाना, आशीष गन्नौर, सावन चिरस्मी, राहुल चिरस्मी, साजन चिरस्मी, अमन चिरस्मी का चयन हुआ। इस दौरान समाजसेवी देवेंद्र कादियान व प्रो कबड्डी के खिलाड़ी संदीप नरवाल मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कादियान व नरवाल ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कादियान ने कहा कि कबड्डी खेल मिट्टी से जुड़ा खेल है। प्रदेशभर से कबड्डी खिलाड़ी उभरकर सामने आ रहे है। जो प्रदेश का नेशनल व इंटरनेशनल स्तर पर रोशन कर रहे हैं। प्रो कबड्डी खिलाड़ी संदीप नरवाल ने भी खिलाड़ियों को खेल से जुड़े महत्सपूर्ण टिप्स दिए। इस अवसर पर सुखदेव मान, हरिओम कौशिक, सरंपच राजेश छिक्कारा, सोनू वर्मा, रामकुमार, सुरेंद्र, धर्मेंद्र, सुबे सिंह, सतबीर, सुरेश, रिंकू छिक्कारा, विशाल, राजबीर आदि मौजूद रहे।

Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!
Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!

Back to top button