Haryana
रिकार्डतोड़ साबित हुई लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की रैली :- महिंद्र सिंह पड़वाला
तरावड़ी, (रोहित लामसर) लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के ब्लाक महासचिव महिंद्र सिंह पड़वाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को गुमराह किया है। इसलिए अब प्रदेश की जनता का भाजपा सरकार से मोह भंग हो गया है। प्रदेश की जनता ने अब भाजपा सरकार को सता से बाहर करने का फैसला कर लिया […]
तरावड़ी, (रोहित लामसर)
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के ब्लाक महासचिव महिंद्र सिंह पड़वाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को गुमराह किया है। इसलिए अब प्रदेश की जनता का भाजपा सरकार से मोह भंग हो गया है। प्रदेश की जनता ने अब भाजपा सरकार को सता से बाहर करने का फैसला कर लिया है। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के ब्लाक महासचिव महिंद्र सिंह पड़वाला गांव में आयोजित एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होने बताया कि पानीपत में आयोजित लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की रैली ने ऐतिहासिक रैली का दर्जा साबित किया है। यह रैली ऐतिहासिक साबित हुई। रैली में हजारों लोगों ने शिरकत कर कुरुक्षेत्र के सांसद एवं लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के मुख्य राजकुमार सैणी का भाषण सुना। उनका भाषण सुनकर प्रदेश की जनता ने उन्हें सर आंखों पर बैठा लिया। महेंद्र सिंह पड़वाला ने कहा कि अब लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी भी हरियाणा में मजबूत हो रही है। सैणी के पांच मुद्दों को सभी ने समर्थन दिया। आने वाले समय में सभी पार्टियों को पीछे छोडक़र सता हासिल की जाऐगी। महिंद्र सिंह पड़वाला ने रैली में पहुंचने वाले सभी कार्यकत्र्ताओं का आभार भी जताया।