Haryana
रोडवेज कर्मचारियों की मांग को मानकर अडिय़ल रवैया का त्याग करें मुख्यमंत्री – विद्यारानी दनौदा
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान):- रोड़वेज कर्मचारी तालमेल कमेटी हरियाणा के आह्वान पर आगामी 4 नवम्बर को जींद में होने वाली राज्य स्तरीय रोड़वेज बचाओ-रोजगार बचाओ। निजीकरण भगाओ। रैली में नगरपालिकाओं, नगर परिषदों व नगर निगमों व फायर बिग्रेड के सभी 30 हजार कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लेंगे और 16 अक्टूबर से जारी रोड़वेज कर्मचारियों की […]
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान):- रोड़वेज कर्मचारी तालमेल कमेटी हरियाणा के आह्वान पर आगामी 4 नवम्बर को जींद में होने वाली राज्य स्तरीय रोड़वेज बचाओ-रोजगार बचाओ। निजीकरण भगाओ। रैली में नगरपालिकाओं, नगर परिषदों व नगर निगमों व फायर बिग्रेड के सभी 30 हजार कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लेंगे और 16 अक्टूबर से जारी रोड़वेज कर्मचारियों की हड़ताल के प्रति सरकार की हठधर्मिता व अडिय़ल रवैये के मुँहतोड़ जवाब देंगे।
उक्त दावा नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव शिवचरण व फायर बिग्रेड कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान राजेन्द्र सिनन्द ने सफाई कर्मचारियों की भगतसिंह चौंक पर सुबह हुई बैठक को सम्बोधित करते हुए किया। इस मौके पर कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष व रोड़वेज कर्मचारी यूनियन के राज्य कमेटी सदस्य प्रदीप शर्मा, राजेन्द्र टेहरपुरिया व कर्मबीर ने कहा कि खट्टर सरकार अपने चहेतों को 720 बसों के रूट परमिट बड़े-बड़े पूंजीपतियों को देने की जिद्द करके रोड़वेज का निजीकरण करने पर तुली हुई है। जबकि प्रदेश की जनता को समुचित सुविधा देने हेतू 14000 हजार बसों की सख्त जरूरत है।