सत्यखबर
शाहाबाद थाना के अंतर्गत एक कालोनी में एक दुल्हन सज-धज कर दिन भर बारात आने का इंतजार करती रही। जब देर रात तक भी दरवाजे पर बारात नहीं पहुंची तो मामला पुलिस के पास पहुंचा। दुल्हन के परिजनों ने पुलिस चौकी पहुंच दूल्हा पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाया तो जानकारी मिली की उसी पुलिस चौकी में कई दिन पहले दूल्हे के घर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज है। अब पुलिस लापता लड़के की तलाश करने में जुट गई है। वहीं दुल्हन के माता-पिता का आरोप है कि दहेज की खातिर उनके साथ धोखा किया गया है।
https://sat.magzian.com/%e0%a4%9a%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6/
लड़के पर लड़की से दुष्कर्म का लगा था आरोप
बताया जा रहा है कि इसी लड़के पर पहले लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। इस आरोप में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। लड़के की उम्र उस समय 18 साल से दो माह कम थी। जुलाई में इस मामले में समझौते को लेकर हुई पंचायत में लड़का-लड़की की शादी करवाने का फैसला लिया गया। इसके बाद पंचायत के निर्णय से वकील के सामने दोनों की मंदिर में शादी करवाई गई। दूल्हे के बालिग न होने पर पंचायत में सहमति बनी थी कि बालिग होने पर दुल्हन को विदा कर दिया जाएगा। इसके लिए पांच फरवरी 2021 का दिन तय किया गया। पंचायत में तय समय पर लड़की के परिजनों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दीं।
Aluminium scrap international trade Aluminium recycling standards Scrap metal yard operations
Metal residue utilization Ferrous material recycling awareness campaigns Iron and steel scrapping and recovery
Ferrous scrap analytics, Iron waste brokerage, Scrap metal reclamation industry