Assandh
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी प्रदेश की 90 विधानसभा सीटो पर लडेगी चुनाव – पांचाल
सत्यखबर, असंध (रोहताश वर्मा) – लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटो वही 10 लोकसभा सीटो पर चुनाव लडेगी और आगामी विधानसभा चुनावो मे प्रदेश मे लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की सरकार बनेगी। उपरोक्त विचार लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनजीत पांचाल ने बल्ला मे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। पांचाल ने […]
सत्यखबर, असंध (रोहताश वर्मा) – लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटो वही 10 लोकसभा सीटो पर चुनाव लडेगी और आगामी विधानसभा चुनावो मे प्रदेश मे लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की सरकार बनेगी। उपरोक्त विचार लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनजीत पांचाल ने बल्ला मे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। पांचाल ने कहा कि 2 सितम्बर को पानीपत मे आयोजित हुई रैली को सफल बनाने के लिए सांसद राजकुमार सैनी जल्द ही असंध क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करेगे।
बैठक मे बीर सिंह नंबरदार ने अपने समर्थको के साथ लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी मे शामिल होने की घोषणा की। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनजीत पांचाल ने बीर सिंह नंबरदार को विश्वास दिलाया कि पार्टी मे पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होने कहा कि सांसद सैनी बल्ला मे जल्द बीर सिंह नंबरदार को आवास पर जलपान कार्यक्रम के दौरान शिरकत करेंगे। पांचाल ने कहा कि पांचो मुद्दो को लेकर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी चुनाव लडेगी और यदि प्रदेश की जनता ने सांसद सैनी को मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया तो जनसख्या के हिसाब से सौ प्रतिशत आरक्षण, एक परिवार एक रोजगार, मनरेगा के तहत किसानों व मजदूरों को एक जोडना वही हम दो हमारे दो की पॉलिसी को 6 महीने के अन्दर लागू कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर लोकतंत्र सुरक्षा मंच एससी सैल जिला अध्यक्ष मंगत राम वाल्मिकी, बीसी सैल हल्का अध्यक्ष श्याम पाल रोहिला, भूपेन्द बैरागी, जगत सिंह बैरागी, जोगिन्द्र सैनी, कैलाश सैनी, सोमबीर बैरागी, महाबीर प्रजापत, रामपाल शर्मा ,किताबा सैनी ,मेहर सिंह सैनी, रिषि सैनी ,नफे सिंह कश्यप बीरा राम, राजपाल पांचाल सहित अन्य मौजूद रहे।