तरावड़ी, 31 अक्तूबर (रोहित लामसर) – भाजपा नेता एवं हल्के के विधायक भगवानदास कबीरपंथी की माता के निधन के बाद उनके निवास स्थान पर कई लोगों एवं राजनेताओं ने शोक जताया। एच.एस.एस.सी. के सदस्य भोपाल सिंह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र नरवाल, जेल के एस.पी. शेर सिंह, थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, विधायक हरविंदर कल्याण, करतार सिंह सिंधड के अलावा कई गांवों के सरपंच और प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि विधायक भगवानदास कबीरपंथी की माता के निधन से परिवारिक रूप से आघात पहुंचा है। कुरुक्षेत्र के जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी और वरिष्ठ भाजपा नेता संजय मेहला ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ है। भोपाल सिंह ने भी विधायक कबीरपंथी एवं परिवार को अपनी संवेदनाएँ दी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र नरवाल ने भी इस मौके पर पहुँच गहरा शोक व्यक्त किया।
इस मौके पर पंकज गोयल, जोगिंदर पड़वाला, रामनिवास बंसल, पृथ्वी सांवत, बलबीर बुखापुरी, कुलदीप कल्याण, संजय राणा, विनोद गुल्लरपुर, मार्किट कमेटी चेयरमैन जय भगवान सीकरी, देवेंद्र सरपंच गोंदर, मंडल अध्यक्ष महिपाल राणा, सूबा सिंह भैणी, कृष्ण घोलपुरा, रमेश सुधा व हन्नी चौधरी समेत कई लोगों ने शोक जताया है।
Aluminium scrap theft prevention Scrap aluminium compounding Scrap metal analysis services
Aluminum waste reduction Scrap aluminium sampling Metal sorting services