Haryana
शस्त्र और शास्त्र की पूजा बिना कोई राष्ट्र उन्नति नहीं कर सकता – अश्विनी कुमार
सत्यखबर सफीदों (महाबीर) – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सफीदों इकाई ने विजयदशमी पर्व पर शुक्रवार को नगर में पथ संचलन कर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर नगर कार्यवाह अश्विनी कुमार ने अस्त्र-शस्त्र पूजन करके कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर हरियाणा गौसेवा आयोग के सदस्य श्रवण कुमार विशेष […]
सत्यखबर सफीदों (महाबीर) – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सफीदों इकाई ने विजयदशमी पर्व पर शुक्रवार को नगर में पथ संचलन कर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर नगर कार्यवाह अश्विनी कुमार ने अस्त्र-शस्त्र पूजन करके कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर हरियाणा गौसेवा आयोग के सदस्य श्रवण कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। नगर कार्यवाह अश्विनी कुमार ने कहा कि विजय दशमी का पर्व शस्त्र पूजन की परंपरा का भी स्मरण करवाता है।
शस्त्र और शास्त्र की पूजा के बिना कोई राष्ट्र अपनी उन्नति नहीं कर सकता। द्वापर युग में पांडवों ने 12 वर्ष का वनवास एक वर्ष का अज्ञातवास पूर्ण करने के बाद अपने अस्त्र शस्त्रों का पूजन करके उन्हें धारण किया था और धर्म युद्ध के अंदर भाग लिया था। मुख्य वक्ता के तौर पर नगर सहबौद्धिक प्रमुख राकेश कुमार एडवोकेट कहा कि हिंदूओं के सांस्कृतिक इतिहास में विजयदशमी का बड़ा महत्व है क्योंकि यह विजय का दिन है। बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में यह पर्व भारत में नहीं बल्कि विदेश के कोने-कोने में रहने वाले हिंदू बड़े हर्षोल्लास से मनाते हैं। संघ की दृष्टि से इस दिन का एक विशेष महत्व है।
इस दिन डॉक्टर हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्र का निर्माण और संवर्धन हिंदू समाज ही करता आया है। इस राष्ट्र का भाग्य और विश्व हिंदू समाज के भाग्य और विषय से जुड़ा है। इसलिए विजयदशमी के इस पर्व पर संघ के कार्यकर्ता भी अपने अस्त्र-शस्त्रों का विधिवत पूजन करके उनका धर्म के लिए इस्तेमाल करने की प्रेरणा लेते है। स्वयंसेवकों का यह संचलन नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ सफीदों के नहर पुल स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गोविंद शाखा पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जितेंद्र गर्ग, अमन सिंह व विजय कुमार भी मौजूद थे।