सत्य खबर, भिंड
मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मरीजों के बाद सरकार और प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए एक्शन शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार भिंड जिले के कु रथरा गांव में शनिवार रात ऐसा ही एक मामला सामने आया। जहां इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस के जवान बृजभान सिंह जाटव की बहन की शादी हो रही थी। अधिकारियों के मुताबिक शादी में करीब 500 लोग इकट्ठा हो गए थे। इसकी सूचना मिलने पर रात 10 बजे पुलिस और प्रशासन की टीम वहां पहुंच गई।
टीम ने बारात निकलने से पहले ही टेंट, डीजे और कैटरिंग का सामान जब्त कर लिया गया। बैंड-बाजे वाले की दुकान सील कर दी गई। पुलिस ने आयोजनकर्ता के खिलाफ लॉकडाउन के नियम तोडऩे का केस दर्ज किया है। उन पर धारा 144 तोडऩे और भीड़ इकट्ठा करने का आरोप है। जिस समय कार्रवाई हुई कुछ लोग पंगत में खाना खा रहे थे तो कुछ डीजे पर थिरक रहे थे। प्रशासन की टीम देखकर सब इधर-उधर भागने लगे।
वहीं बारात निकालने की तैयारी करतो उन्होंने कार्यक्रम रोक दिया। कार्यक्रम रद्द होने पर अफ सरों ने पूछताछ की और करीब 1 घंटे की कार्रवाई के बाद वहां से चले गए। हालांकि इसके बाद 50 लोगों की मौजूदगी में दूल्हा और दूल्हन के फेरे करवाए गए।
यह भी पढें:- किसानों ने एक बार फिर से प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरी, लेकिन यह हुंकार इस बार कृषि कानूनों को लेकर नहीं
वहीं इस बारे में देहात थाना प्रभारी धनेंद्र सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि शादी बिना परमिशन के हो रही है। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस का निर्देश मिलने पर सब डिविजनल मजिस्ट्रेट उदय सिंह सिकरवार के नेतृत्व कार्रवाई की गई। टीम में कई पुलिकर्मी भी थे। दरअसल भिंड में घर पर शादी करने पर 50 लोग और गार्डन में शादी करने पर 100 लोगों के शामिल होने की ही अनुमति है।
Scrap aluminum dealers Mixed aluminium scrap Metal waste recovery yard