Haryana
शिक्षा भारती स्कूल में मनजीत खिलाड़ी को किया सम्मानित
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :- गांव उझाना स्थित शिक्षा भारती मॉडल स्कूल में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी मनजीत चहल का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मनजीत चहल के विद्यालय पहुंचने पर विद्यार्थियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ-साथ पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। शिक्षा भर्ती के खेल निदेशक वीरेंद्र सिंह बिढाण ने मनजीत सिंह […]
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
गांव उझाना स्थित शिक्षा भारती मॉडल स्कूल में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी मनजीत चहल का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मनजीत चहल के विद्यालय पहुंचने पर विद्यार्थियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ-साथ पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। शिक्षा भर्ती के खेल निदेशक वीरेंद्र सिंह बिढाण ने मनजीत सिंह चहल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। स्कूल प्रबंधन की ओर से सतबीर सिंह व रामकुमार ने शॉल भेंट कर युवा खिलड़ी को आशीर्वाद दिया। प्रबंधन समिति ने मनजीत सिंह के पिताजी रणधीर सिंह चहल और उनके भाई अमन सिंह चहल को भी स्मृति चिहन देकर सम्मानित किया। मनजीत सिंह ने विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया। शिक्षा भारती स्कूल के कई खिलाडिय़ों ने मनजीत चहल से खेल व अभ्यास संबंधी जानकारी ली। अंत में शिक्षा भारती विधा निकेतन, कलायत के प्राचार्य जितेन्द्र सिंह बिढाण ने मनजीत चहल को ओलम्पिक खेलों के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्राचार्य नवीन शर्मा, अमनदीप बिढाण, प्रवीण कुमार आदि सहित स्कूल स्टाफ मौजूद था।