सत्य खबर इंडिया
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को तीन महीने हो गए हैं।लेकिन उनकी याद में फैन्स का उन्हें ट्रिब्यूट देना जारी है। हर कोई सुशांत को स्पेशल फील करवाने के लिए कुछ ना कुछ कर रहा है।इसी कड़ी में बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत गाना शेयर किया है। गाने को सुशांत के ही किसी फैन ने बनाया है।
सुशांत की याद में खूबसूरत गाना:
उस गाने को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए श्वेता की खुशी देखती ही बन रही है। उनके मुताबिक सुशांत अपने सपनों की वजह से सभी के दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे। वे लिखती हैं- सुशांत के बड़े परिवार का ये बेहतरीन ट्रिब्यूट है। भाई हमेशा अपने सपनो के चलते दिल में जिंदा रहेगा। हम उसके सपनों को जीएंगे. Folded handsTrident सुशांत के हर सपने को पूरा कर दिखाएगा। एक महान जिंदगी को सेबिब्रेट करने का इससे बेहतरीन अंदाज नहीं हो सकता।
अब गाने की बात करें तो ये सुशांत की ही आवाज में गाया एक भजन है।वे हमेशा से ही शिव भक्त थे, ऐसे में उनके कई भजन गुनगुनाया करते थे। वायरल वीडियो वीडियो में भी सुशांत उसी भजन को गुनगुना रहे हैं।उनकी आवाज में उन्हीं को म्यूजिक ट्रिब्यूट देने का ये तरीका सभी का दिल जीत रहा है। हर कोई एक्टर को याद कर भावुक हो रहा है। वैसे मालूम हो कि सुशांत के इसी भजन का वीडियो बहन श्वेता भी सोशल मीडिाय पर शेयर कर चुकी हैं। सबसे पहले उन्होंने ने ही सोशल मीडिया पर बताया था कि सुशांत शिव भक्ति में अक्सर लीन हो जाया करते थे।
Aluminium scrap smelting Aluminium scrap inventory logistics Metal waste transportation