Haryana
सडक़ों के विकास से बढ़ गई शहर की सुंदरता :- रेखा कबीरपंथी
तरावड़ी, (रोहित लामसर) नगरपालिका तरावड़ी की चेयरमैन रेखा कबीरपंथी ने कहा कि तरावड़ी नगरपालिका प्राथमिकता के तौर पर शहर का विकास करवा रही है। शहर में विकास कार्यों की कोई कमी नही रह गई है। तरावड़ी शहर की सडक़ें तारकोलयुक्त बनाई जा रही है। जिससे तरावड़ी शहर की ओर अधिक सुंदरता बड़ी है। नगरपालिका तरावड़ी […]
तरावड़ी, (रोहित लामसर)
नगरपालिका तरावड़ी की चेयरमैन रेखा कबीरपंथी ने कहा कि तरावड़ी नगरपालिका प्राथमिकता के तौर पर शहर का विकास करवा रही है। शहर में विकास कार्यों की कोई कमी नही रह गई है। तरावड़ी शहर की सडक़ें तारकोलयुक्त बनाई जा रही है। जिससे तरावड़ी शहर की ओर अधिक सुंदरता बड़ी है। नगरपालिका तरावड़ी की चेयरमैन रेखा कबीरपंथी नगरपालिका तरावड़ी में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। बातचीत के दौरान उन्होने कहा कि नगरपालिका के पास शहर के विकास कार्यों के लिए पैसे की कमी नही है। उन्होंने कहा कि पार्षदों के सहयोग से शहर का विकास एकजुट होकर करवाया जाऐगा। रेखा ने बताया कि तरावड़ी के गुरुद्वारा रोड, करनाली गेट, मेन बाजार, डेयरी महोल्ला समेत सभी जगहों पर पक्की और मजबूत सडकें बनाने का काम पूरा हो चुका है। शहर में अधूरे पड़े विकास कार्य पूरे करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर की सभी सडक़ें बनने से शहर की सुंदरता ओर अधिक बढ़ गई है।