Haryana
सफीदों में धूमधाम से मनाया गुरू नानक देव जन्मोत्सव
सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – गुरू नानक देव जन्मोत्सव शुक्रवार को नगर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षा गुरूद्वारा सिंघ सभा के अध्यक्ष नरेंद्रपाल बंटी ने की तथा नगर कीर्तन को भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा ने ध्वज दिखाकर रवाना किया। नगर कीर्तन की अगुवानी पंज प्यारों ने की। संगत के […]
सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – गुरू नानक देव जन्मोत्सव शुक्रवार को नगर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षा गुरूद्वारा सिंघ सभा के अध्यक्ष नरेंद्रपाल बंटी ने की तथा नगर कीर्तन को भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा ने ध्वज दिखाकर रवाना किया। नगर कीर्तन की अगुवानी पंज प्यारों ने की। संगत के वाहेगुरु और जो बोले सो निहाल के जयकारे के साथ शहर भर को भक्तिमय बना दिया।
श्री गुरुग्रंथ साहिब की पालकी व पंच प्यारों पर फूलों की वर्षा की गई। विभिन्न समुदायों के लोगों ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब की पालकी साहिब के समक्ष माथा टेककर अपनी खुशी का इजहार किया। नगर कीर्तन करीब 2 बजे ऐतिहासिक गुरूद्वारा ङ्क्षसह साहिब से प्रारंभ होकर रेलवे रोड़ होते हुए शहर की मुख्य सडक़ों पर निकाला गया। इस बीच कई सामाजिक संगठनों ने संगतों को जलपान करवाया। इसमें सिख समुदाय के पुरूषों महिलाओं ने ग्रंथ साहब के पालकी के आगे झाडू लगाकर रास्ता साफ करते हुए सेवा की।
इस दौरान फलों का प्रसाद बांटा गया और विशाल लंगर लगाया गया। गुरूद्वारा ङ्क्षसह सभा के प्रधान व नगरपार्षद नरेंद्रपाल उर्फ बंटी ने बताया कि हर वर्ष यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है और इस बार भी गुरू महाराज के आशीर्वाद व साध-संगत के सहयोग से इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में गुरबचन ङ्क्षसह बलरा अते बीबियां लुधियाना वाले ढाड़ी जत्था पहुंचकर गुरूवाणी का पाठ करके समूह संगत को निहाल किया।
इनके अलावा दशमेश अखाड़ा गतका पार्टी व जंग ए खालसा गतका पार्टी के सदस्यों द्वारा हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। नगर कीर्तन के दौरान गुरूकृपा पिक्चर पटियाला, तिरंगा झांकी शामली, पालिकी साहिब व सजावट देहरादून के साथ हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।