Haryana
सब जूनियर राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में दिप्ती ने जीता रजत पदक
सत्यखबर, नरवाना(सन्दीप श्योरान):- गत 7 से 11 सितम्बर तक हिमाचल के ऊना में ऑल इण्डिया जूडो फेडरेशन के तत्वाधान में सब जूनियर राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। जिसमें एसडी कन्या स्कूल की छात्रा दिप्ती पुत्री धर्मबीर ने 32 किग्रा. भार वर्ग […]
सत्यखबर, नरवाना(सन्दीप श्योरान):-
गत 7 से 11 सितम्बर तक हिमाचल के ऊना में ऑल इण्डिया जूडो फेडरेशन के तत्वाधान में सब जूनियर राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। जिसमें एसडी कन्या स्कूल की छात्रा दिप्ती पुत्री धर्मबीर ने 32 किग्रा. भार वर्ग में भाग लेते हुए अन्य खिलाडिय़ों को पछाड़ते हुए रजत पदक हासिल किया। प्राचार्या मंजू मित्तल ने खिलाड़ी दिप्ती का स्कूल में पहुंचने पर स्वागत किया और बधाई दी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी दिप्ती ने रजत पदक जीतने के साथ-साथ एक लाख रूपये राशि भी प्राप्त की, जोकि स्कूल के लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि इसका श्रेय जूडो कोच सुनील कुमार को दिया, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ी ने यह उपलब्धि हासिल की। खिलाड़ी के विजेता बनने पर संस्था के प्रधान सुरेश सिंघल, उपप्रधान राजकुमार गोयल, सचिव जियालाल गोयल व कोषाध्यक्ष जवाहर लाल ने बधाई संदेश भेजा।