Haryana
सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें प्रदेश के मुख्यमंत्री – राजेंद्र बल्ला
सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – हरियाणा पुलिस भर्ती बोर्ड के पूर्व सदस्य एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र बल्ला ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे। वह बेटियों के खिलाफ आपत्तिजनक ब्यान दे रहे हैं, जोकि सरासर गलत है। वह तरावड़ी अनाज मंडी में बातचीत कर रहे […]
सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – हरियाणा पुलिस भर्ती बोर्ड के पूर्व सदस्य एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र बल्ला ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे। वह बेटियों के खिलाफ आपत्तिजनक ब्यान दे रहे हैं, जोकि सरासर गलत है। वह तरावड़ी अनाज मंडी में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान राजेन्द्र बल्ला ने कहा कि एक तरफ सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है और वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नही हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के साथ-साथ क्राईम और बेटियों के साथ रेप की घटनाओं में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार बेटियों के खिलाफ आपत्तिजनक ब्यान दे रही है। हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने महिलाओं के बारे में जो टिप्पणी की है उससे हरियाणा प्रदेश की महिलाओं का ही नहीं पूरे देश की महिलाओं का अपमान हुआ है। उन्होंने मांग की कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए।