Haryana
सुरजेवाला की गरीब अधिकार रैली 11 नवंबर को जींद में
सत्यखबर, नरवाना, (सन्दीप श्योरान) :- आगामी 11 नवंबर को जीन्द में कांग्रेस की गरीब अधिकार रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत कर रैली को संबोधित करेंगे। यह जानकारी नप के पूर्व प्रधान कैलाश सिंगला ने दी। उन्होंने कहा कि जब से […]
सत्यखबर, नरवाना, (सन्दीप श्योरान) :- आगामी 11 नवंबर को जीन्द में कांग्रेस की गरीब अधिकार रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत कर रैली को संबोधित करेंगे। यह जानकारी नप के पूर्व प्रधान कैलाश सिंगला ने दी।
उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है, तब से गरीबों का शोषण हो रहा है। भाजपा सरकार गरीबों को कई वायदे करके सत्ता में आई थी, लेकिन सरकार बनने के बाद इन्हें कुछ दिखाई नहीं दिया। इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस गरीब अधिकार रैली में भाजपा की पोल खोलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को रैली के प्रचार में जुट जाने की अपील की है।