Assandh
स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर करोडो रूपया खर्च! गंदगी के ढेर पड़े होने के कारण व्यवस्था का बुरा हाल
सत्यखबर असंध ( रोहताश वर्मा ) – असंध मे आरे वाली गली के पास कुडे कचरे के ढेर पडे होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी के हल्का अध्यक्ष एडवोकेट अनिल पांचाल ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा एक अभियान चलाया गया था। जिसको नाम दिया गया […]
सत्यखबर असंध ( रोहताश वर्मा ) – असंध मे आरे वाली गली के पास कुडे कचरे के ढेर पडे होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी के हल्का अध्यक्ष एडवोकेट अनिल पांचाल ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा एक अभियान चलाया गया था। जिसको नाम दिया गया था। स्वच्छ भारत अभियान और जिसके नाम पर सरकार द्वारा करोडो रूपया खर्च किया गया था। पांचाल ने कहा कि पिछले तीन दिन से गंदगी के ढेर पड़े होने के कारण व्यवस्था का बुरा हाल है।
आम आदमी पार्टी हल्का अध्यक्ष ने मोदी सरकार व असंध नगर पालिका से निवेदन करते हुए कहा कि यहां पर सफाई की जाए नही तो बीमारियां फैल जाएगी और अगर प्रशासन ने इस ओर ध्यान नही दिया तो आम आदमी पार्टी सडको पर उतरने पर मजबूर होगी। आम आदमी पार्टी के नेता रामपाल मान ने कहा कि बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। और गली भी रूकी हुई है वही आने जाने का रास्ता नही है। मान ने कहा कि सरकार 2 प्रतिशत टैक्स लगा कर भी अच्छा काम नही कर रही जिस बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। नगर पालिका के चेयरमैन दीपक छाबड़ा ने बताया कि नगर पालिका के कर्मचारी सफाई व्यवस्था को लेकर गम्भीर है। उन्होने कहा कि जल्द ही सफाई करवा दी जाएगी।