Haryana
स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण पर विचार संगोष्ठी का आयोजन
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :- स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन व भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वधान में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भारत भूषण गुप्ता ने की। सर्वप्रथम प्राचार्य संजय चौधरी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। डॉ. भूप सिंह, डॉ. विनोद गुप्ता, सुरेश मित्तल, अनिल जिंदल, राजेश टांक […]
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन व भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वधान में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भारत भूषण गुप्ता ने की। सर्वप्रथम प्राचार्य संजय चौधरी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। डॉ. भूप सिंह, डॉ. विनोद गुप्ता, सुरेश मित्तल, अनिल जिंदल, राजेश टांक ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के ऊपर अपने-अपने विचार रखे तथा राजेंद्र पाल ने सुभाष चंद्र बोस पर एक सुंदर कविता सुनाई। पवन ने एक देशभक्ति का गीत सुनाया। विवेकानंद फाउंडेशन के अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि हमारे आदर्श पुरुष स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र को बच्चों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर भारत भूषण गुप्ता, संजय चौधरी, अचल मित्तल, डॉ. विनोद गुप्ता, सुरेश मित्तल, जय भगवान मित्तल, सुशील गोयल, अनिल जिंदल, विनोद गर्ग, सुरेंद्र मोहन, राजेंद्र पाल गुप्ता, दिनेश गुप्ता आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।