Assandh
सड़क दुर्घटना में मुंड गांव के युवक की मौत घायल को करनाल करवाया भर्ती
असन्ध बीती रात को बाइक सवार दो चचेरे भाइयो में एक सहदेव 24 की मौत होने का समाचार है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव अरडॉना के सहदेव और विनोद अपने गांव से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे कि आल्टो कार के साथ टक्कर हो गईं। इस बारे मुंड के समाजसेवी मनजीत सिंह ने […]
असन्ध
बीती रात को बाइक सवार दो चचेरे भाइयो में एक सहदेव
24 की मौत होने का समाचार है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव अरडॉना के सहदेव
और विनोद अपने गांव से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे कि आल्टो कार के साथ टक्कर
हो गईं। इस बारे मुंड के समाजसेवी मनजीत सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग
द्वारा सड़को में पड़े खड्डों के कारण उक्त घटना हुई और गरीब के बेटे की मौत का
जिम्मेदार विभाग है।उन्होंने बताया कि गरीब घर के सहदेव की मौत होने से पूरे
गांव में रोष है।पुलिस इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि सहदेव के शव का
पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और शव परिजनों को सौप दिया है।उन्होंने कहा कि
आल्टो कार चालक के खिलाफ रपट दर्ज की है।
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल विनोद को करनाल के दुआ मेडिकल
अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।जो बुरी तरह जख्मी हो गया था