सत्य खबर, नई दिल्ली
मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। जम्मू कश्मीर और आसपास के क्षेत्र पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है साथ ही पाकिस्तान के मध्य भाग में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा,हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व बिहार में भी हल्की बारिश हो सकती है।
इसके साथ ही हवाएं भी तेज चलेंगी। विभाग के अनुसार झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश,रायलसीमा, तमिनालडु, पुड्डुचेरी तथा केरल में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुराए अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी बारिश के आसार हैं। विभाग ने इन सभी राज्यों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर राज्य असम और मेघालय में भी तेज हवाओं और बारिश के आसार हैं।
यह भी पढ़े:- फतेहाबाद में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, 1550 से अधिक एक्टिव केस और 152 लोगों की गई जान
Aluminium can scrap collection Aluminium recycling feasibility study Metal reclaiming yard collection