Haryana
हरियाणा में आज और कल बारिश के आसार

सत्यखबर
हरियाणा में दिन में लगातार तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो गया है। इससे आज और कल प्रदेश में बारिश के आसार बने हुए हैं। 6 फरवरी दोपहर बाद आसमान साफ हो जाएगा। इसके बाद उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। सर्दी के इस सीजन में सबसे अधिक पश्चिमी विक्षोभ आए हैं।
अमित सिहाग बने राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस पार्टी के रिसर्च विभाग के कॉर्डिनेटर
दिन में बढ़ते तापमान में आएगी गिरावट, रात का पारा बढ़ेगा
सर्दी के सीजन में लगातार तीन से चार पश्चिमी विक्षोभ हर माह आ रहे हैं। जिसमें से हरियाणा में इस बार कम से कम एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय दिख रहे हैं। इसके बाद अधिकांश पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ पास हो रहे हैं। जिससे हरियाणा में रात्रि तापमान में काफी कमी देखने को मिली है। अब फरवरी माह के शुरुआती दिनों में भी पश्चिमी विक्षोभ आने से मौसम में परिवर्तन दिखाई दे रहा है।
बुधवार को शाम के समय बादलवाई देखने को मिली और ठंडी हवाएं चलने लगी। इसके कारण दिन के तापमान में आगामी दो दिनों में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं रात का तापमान बढ़ेगा। मगर दो दिन बाद जब हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिम होगी तो रात का तापमान फिर से गिरने की संभावना है।
1 Comment