सत्यखबर, चढ़ीगढ़
हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट बदल रहा है। 11 फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना भी बनी हुई है। इसके साथ फरवरी के अंत तक दिन का तापमान सामान्य ही रहने की उम्मीद है। इस बीच रात्रि तापमान में गिरावट रहने की संभावना है।
https://www.youtube.com/watch?v=hou_huiSVuk
इस मौसम से फसलों पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। फलों, सब्जियों को इस मौसम में अच्छी बढ़वार मिलेगी। इसके साथ ही अगर बारिश होती है तब भी किसानों को इसका फायदा ही मिलेगा।बता दें कि अभी तक सुबह में धुंध नजर नहीं आ रही थी, लेकिन मंगलवार सुबह सड़कों पर घना कोहरा दिखाई दिया। इसके साथ ही एक दिन पहले रात्रि तापमान जहां 7.6 डिग्री सेल्सियस था, वहीं यह लुढ़क कर 5.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=XWOfpWHeu1E
Aluminium powder recycling Aluminium scrap slag processing Metal waste handling