सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – कांग्रेस पार्टी के युवा नेता पंकज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्यकत्र्ताओं को मान-सम्मान देती है। भाजपा सरकार के राज में कार्यकत्र्ताओं को मान-सम्मान नही मिलता। भाजपा सरकार ने युवाओं से रोजगार के नाम पर तरह-तरह के वायदे किए, लेकिन सत्ता में आते ही भाजपा सरकार अपने किए वायदे से मुकर गई। भाजपा सरकार ने युवाओ को नौकरियों से वंचित रखा। युवा नेता पंकज शर्मा सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मुलाकात के बाद तरावड़ी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी में कई युवाओं ने आस्था जताई। पंकज शर्मा ने कहा कि भाजपा के राज में किसानों को उनकी फसलों के पूरे दाम नही मिल रहे हैं। किसान वर्ग के साथ-साथ व्यापारी वर्ग और कर्मचारी वर्ग भी चौपट होता नजर आ रहा है। अपनी फसलों के उचित मूल्य के लिए किसान सडक़ों पर हैं तो कर्मचारी अपने हकों के लिए धरने देने पर मजबूर है। किसी भी वर्ग का भाजपा सरकार ने भला नही किया। यही कारण है कि अब लोगों का भाजपा से मोह भंग हो गया है।
उन्होंने कहा कि अबकी बार कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। कांग्रेस पार्टी का कार्यकत्र्ता एकजुट हैं। युवा वर्ग कांग्रेस पार्टी में ही अपनी आस्था जता रहे हैं। इस अवसर पर पंकज शर्मा के साथ कुलदीप बुटाना, भारत वत्स, मनदीप चौधरी, विपिन सुल्तानपुर, अंकित माजरा, साजन नीलोखेड़ी, विशाल अरजेहड़ी, दिनेश सीकरी, संजय चौधरी, रविंद्र मैहला, नवाब, सुनील पहलवान, प्रिंस शर्मा, मोंटू रोहिल्ला, रवि कौशिक, कशिश मिश्रा, समेत कई युवा कांगे्रस कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।
Scrap metal recovery and reclamation Ferrous material refabrication Iron waste repurposing center
Ferrous material retrieval, Iron salvage and reclamation, Metal reclamation process
Scrap aluminium resale Global aluminium scrap market Scrap metal utilization centers