सत्यखबर
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला द्वारा ऐलनाबाद विधानसभा सीट के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद उनके भतीजों दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला की इस पर नजर है। उपचुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन सरकार में शामिल जननायक जनता पार्टी (जजपा) इस सीट पर अपनी दावेदारी ठोकेगी। इसके साथ ही दिग्विजय चौटाला ने शनिवार को यहां चाचा अभय सिंह चौटाला पर जमकर निशाने साधे। दिग्विजय ने यहां कहा कि अभय चौटाला को किसने खेल रत्न, जल नायक और किसान केसरी जैसे उपनाम दे दिए।
दिग्विजय बोले, अभय को किसने दिए खेल रत्न, जल नायक और किसान केसरी जैसे उपनाम
चाचा अभय चौटाला पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह स्वयंभू नेता हैं। खुद को बड़े-बड़े टाइटल खुद ही दे देते हैं। कोई बताए कि उन्हें खेल रत्न और जल नायक जैसे उपनाम किसने दिए हैं। अब किसान केसरी जैसे टाइटल उन्हें किसने दिए।
उन्होंने कहा कि निजी उद्योगों में स्थानीय युवाओं को 75 फीसद आरक्षण देकर प्रदेश सरकार ने लाखों युवाओं के सुनहरे भविष्य पर मुहर लगाई है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रमाणित किया है कि जजपा ने जो भी वादे प्रदेशवासियों से किए हैं, वे सभी निभाए जाएंगे। दिग्विजय ने कहा कि बुजुर्गों के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं रखी जाएगी और बुढ़ापा पेंशन के वादे को भी पूरा किया जाएगा।
Aluminum recycling network Aluminum recycling network Metal reclaiming services
Metal recovery processing Ferrous scrap reclamation Iron recycling facility
Ferrous waste trade associations, Iron scrap shredding, Scrap metal material handling