सत्य खबर, अंबाला, राजकुमार शर्मा
आज अंबाला के एसडी कॉलेज में अंबाला कुरुक्षेत्र करनाल और यमुनानगर से आये 1135 कैडेट्स एनसीसी के सी सर्टिफिकेट का पेपर देने के लिए पहुंचे। ब्रिगेडियर एएस बराड़ ने बताया कि ए और बी एग्जाम पास करने के बाद सी सर्टिफिकेट के लिए पेपर लिया जा रहा है| इसमें 4 शहरों से बच्चे आए हैं।
अंबाला छावनी के सनातन धर्म कॉलेज में एनसीसी सर्टिफिकेट के लिए एग्जाम संपन्न हुआ। जिसमें हरियाणा फर्स्ट बटालियन एनसीसी गर्ल्स अंबाला, हरियाणा 2 बटालियन एनसीसी गर्ल्स अंबाला, 7 हरियाणा एनसीसी बटालियन करनाल, 10 हरियाणा एनसीसी बटालियन कुरुक्षेत्र, 14 एनसीसी बटालियन यमुनानगर और 2 एयर स्कोडन करनाल से बच्चे पेपर देने पहुंचे। एग्जाम 7 कमांडर व 10 एएनओ की सहायता एग्जाम लिया गया। एग्जाम में 573 लड़के और 555 लड़कियां पेपर देने पहुंची। ब्रिगेड ए एस बराड़ ने बताया कि हमारे सी सर्टिफिकेट का रिटर्न और वाद में प्रैक्टिकल का एग्जाम हो रहा है।
यह भी पढ़े:- अभय के इस्तीफे के बाद दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला की ऐलनाबाद सीट पर नजर
यह एग्जाम हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल के पूरे डारेक्टरेट का होता है। हरियाणा के दो ग्रुप है, एक अंबाला का व एक रोहतक का। अंबाला ग्रुप के नीचे 8 बटालियन जो 8 हरियाणा के जिलों का कवर करता है। सी सर्टिफिकेट इनको अंतिम एग्जाम देना होता है। जिसको देने के बाद इनकी 3 साल की ट्रेनिंग इसी के साथ समाप्त होती है। सी सर्टिफिकेट काफी इनके लिए अहमियत का सर्टिफिकेट है। जिससे इन्हें आर्मी में ऑफिसर के तौर पर भर्ती का मौका मिलता है।
Aluminium scrap pricing models Aluminum can recycling Metal recycling and reclaiming
Metal reclaiming depot Ferrous material recovery solutions Iron reclamation depot
Municipal ferrous metal recycling, Iron reclaiming yard center services, Scrap collection network