सत्यखबर,सोनीपत
अपना मोर्चा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर शनिवार को सोनीपत पहुंचे। यहां पर उनका मोर्चा के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। वहीं यहां पर अशोक तंवर ने हरियाणा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में हमेशा दबाव की राजनीति चलती रहती है। 5 साल 8 महीने मैंने भी इसका स्वाद लिया है। कांग्रेस में सभी नेता एक दूसरे गुरु हैं।
यही नहीं अशोक तंवर ने कांग्रेस की तुलना सड़े हुए तालाब से कर डाली। यहां तक कहा डाला कि इस तालाब में अब गंदी-गंदी मछली ही बची हैं जोकि एक दूसरे को खाने में लगी है। ताजा उदाहरण कुमारी सैलजा है। तंवर ने कहा कि जनता के मुद्दों से कांग्रेस को कोई सरोकार नहीं।
ये भी पढ़ें… बीजेपी की बैठक का यहां हुआ विरोध, किसानों ने बैरिकेड्स भी तोड़े
बीजेपी को सत्ता में लाने का जिम्मेवार खुद कांग्रेस के 70 प्रतिशत नेता हैं। कांग्रेस के नेता खुद भोग विलास के जीवन में लगे हुए थे। ये अब भी कुर्सी हथियाने में लगे हुए हैं।
वहीं अशोक तंवर ने मंहगाई और कोरोना के मुद्दे पर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पानी का सैनिटाइजर करके करोड़ों रुपए का घोटाला कर डाला। प्रदेश में पेट्रोल व डीजल की कीमतें अब आसमान छू रही हैं। किसान आंदोलन पर बोलते हुए अशोक तंवर ने कहा कि सरकार को यह तीनों कृषि कानून जल्द से जल्द वापस ले लेने चाहिए क्योंकि इससे सोनीपत की जनता का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है और करोड़ों रुपए के नुकसान कारोबारियों को हो रहे हैं।
Aluminium recycling supply chain Aluminium scrap market demand Scrap metal quality standards