प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के सबसे बड़े हितैषी हैं। उन्होंने किसानों का भविष्य उज्वल बनाने के लिए ही तीन कृषि कानून बनाये हैं।
पहली बार जब मोदी प्रधानमंत्री मंत्री बने थे तभी से उन्होंने किसानों कि फ सलों के दाम लागत से ढेड गुणा बढ़ा दिया थे। यह विचार बीजेपी के करनाल से सांसद संजय भाटिया ने शनिवार को बापौली अनाज मंडी में खरीफ के फ सलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की गई अभूतपूर्व वृद्धि के लिए किसानों द्वारा आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में व्यक्त किए।
सांसद भाटिया ने कहा कि किसान भोले भाले हैं। उनके भोलेपन का फ ायदा देश विरोधी ताकतें उठा रही हंै। जो ताकतें देश को कमजोर करना चाहती हैं। जो ताकतें मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती शान से परेशान हैं। वो ताकतें किसानों के बीच में भेष बदल कर घुसी हैं।
उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर वो लोग भी मानते हंै कि तीनों कृषि कानून सही हैं परन्तु वे केवल विरोध के लिए विरोध कर रहें हैं।
संजय ने आगे कहा कि ये लोग कहते हैं मंडियां खत्म हो जाएंगी। सरकार ने एक हजार मंडियां और बना दी हैं।
उन्होंने कहा कि हम भी विरोधियों का मुखर होकर व तथ्य के साथ उत्तर दें।
वहीं जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने कहा कि जो लोग ये भ्रान्ति फैला रहे थे कि मोदी, एमएसपी खत्म कर देंगे। खरीफ की फसलों के एमएसपी में भारी वृद्धि कर उनकी बोलती बंद कर दी। डॉ. अर्चना ने याद दिलाया कांग्रेस के राज में एमएसपी में 2 से 5 रूपये वृद्धि होती थी। जबकि नरेन्द्र मोदी ने खरीफ की फसलों में बहुत बड़ी वृद्धि की तिल व दलहन कि वृद्धि तो 300 से 450 से जयदा तक की वृद्धि कर दी। इसके लिए हम प्रधानमंत्री मोदी आभार व्यक्त करते हैं। डॉ.अर्चना ने ठेठ हरियाणवीं भाषा में कहा कि एम एसपी नुए चलेगा अर मंडी भी नुए चालेगी।
वहीं डॉ.अर्चना ने उपस्थिति जन समूह से हाथ उठाकर ये शपथ दिलाई कि हम घर-घर, खेत-खेत व चौपाल-चौपाल जाकर मोदी सरकार की नीतियों को समझाये व तीनों कृषि कानूनों की जानकारी दें।
इस कार्यक्रम के संयोजक पीताम्बर रावल थे। मंडल अध्यक्ष पीताम्बर रावल ने सभी का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर बीजेपी जिला महामंत्री एवं पार्षद रविंद्र भाटिया व कृष्ण छोक्कर, युवा मोर्चा अध्यक्ष बलिन्द्र आर्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष काजल गोस्वामी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष मुकेश वाल्मीकि, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रफ ाकत हसन, सनौली मंडल अध्यक्ष बलवान शर्मा, सुशील जिंदल, जिला मीडिया प्रभारी ईश कुमार राणा, रविंद्र छोक्कर, ऋ षि पाल रावल, रणजीत शर्मा, बापौली मंडल मीडिया प्रभारी सुशील शर्मा, अमित ताजपुर, राम कौशिक, प्रदीप मास्टर, जितेन्द्र मिर्जापुर, विनोद वर्मा, कुलदीप जांगड़ा, अरविन्द कौशिक, सिकंदर रावल, रविंद्र पांचाल आदि मौजूद रहे।
Aluminum scrap sorting Secondary aluminium market Metal recycling supply