सत्यखबर, रेवाड़ी
जिला के औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा नगरपालिका के उपप्रधान चुनाव में वार्ड नंबर 5 के पार्षद अजय जांगड़ा उर्फ सत्यनारायण को साथी पार्षदों ने निर्विरोध उप-प्रधान चुन लिया है। चुनाव में वार्ड नंबर 1 से पार्षद सुमित राम मुकदम गैरहाजिर रही, जबकि 16 पार्षदों ने अजय जांगड़ा पर विश्वास जताते हुए उन्हें अपना प्रधान चुना। चुनावी प्रक्रिया के दौरान रेवाड़ी के एसडीएम रविंद्र यादव मौजूद रहे।
बता दें कि धारूहेड़ा नगर पालिका के पार्षदों व चेयरमैन के चुनाव 31 दिसंबर 2020 में हुए थे। नकली सर्टिफिकेट के चलते शपथ लेने से पहले ही चेयरमैन अपनी कुर्सी गंवा चुके हैं। चुनाव आयोग उन्हें अयोग्य ठहरा चुका है। इस कारण उपप्रधान का चुनाव भी लटका हुआ था। एक सप्ताह पहले ही उपप्रधान के चुनाव को लेकर आदेश जारी हुए थे।
ये भी पढ़ें… सीएम मनोहर लाल खट्टर का आज का दिल्ली दौरा रद्द,जानिए कारण
वहीं उपप्रधान को लेकर भाजपा में दो गुट बने हुए थे। एक तरफ जहां केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह समर्थित अजय जांगड़ा उपप्रधान के लिए ताल ठोक रहे थे। वहीं दूसरी तरफ संगठन के ही एक पार्षद को आगे किया जा रहा था लेकिन देर रात तक चली गुप्त मीटिंग के बाद अजय जांगड़ा के समर्थन में 5 पार्षद और जुट गए। जिसके बाद बुधवार सुबह ठीक 11 बजे चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई।
ये भी पढ़ें… मानसून सत्र में संसद तक जाकर किसान करेंगे प्रदर्शन : राकेश टिकैत
प्रक्रिया के बाद निर्विरोध अजय जांगड़ा को पार्षदों ने उपप्रधान चुन लिया। देर रात तक अजय जांगड़ा के समर्थन में 11 पार्षद बताए जा रहे थे, सुबह होते-होते पासा पूरी तरह पलट गया। सिर्फ वार्ड नंबर 1 की पार्षद गैरहाजिर रहीं। धारूहेड़ा नगर पालिका में कुल 17 पार्षद हैं। उपप्रधान चुने जाने के बाद अजय जांगड़ा को शुभकामनाएं देने के लिए सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल स्वयं धारूहेड़ा नगर पालिका पहुंचे। वहीं अजय जांगड़ा के नगर पालिका का उप प्रधान बनने पर केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। केन्द्रीय मंत्री के समर्थक और जांगड़ा के शुभचिंतक उन्हें बधाई देने पहले नगर पालिका पहुंचे वहां नहीं मिलने पर उनके निवास पर पहुंचे जहां पर जीत का जश्र मनाया जा रहा था।
Scrap aluminium end-of-life solutions Aluminium scrap stockpile management Scrap metal buyers
Aluminium scrap prices Aluminium scrap profiling Scrap metal brokerage