हरियाणा

आगामी पांच अक्टूबर को कांग्रेस के नेतृत्व में खुशहाल हरियाणा का निर्माण करेगी जनता: सचिन पायलट

 

सत्य ख़बर,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज:

Weather Update
Weather Update : हरियाणा समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, यहां देखें IMD का ताजा पूर्वानुमान

राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री एवं टोंक विधानसभा से विधायक सचिन पायलट ने कहा कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। इस दिन हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में प्रदेश की जनता खुशहाल हरियाणा का निर्माण करेगी। इसके बाद जनता के समर्थन का 8 को ऐतिहासिक फैसला कांग्रेस के पक्ष में आएगा। भाजपा के कुशासन का अंत हो जाएगा। इस जनसभा में कांग्रेस के यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास भी पहुंचे।
सचिन पायलट यहां बादशाहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव के समर्थन में बादशाहपुर के दीवान पैलेस में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बादशाहपुर की सरदारी को हाथ जोडक़र नमन किया। युवाओं को देश की ताकत बताते हुए उन्होंने कहा कि युवा देश में बदलाव ला सकते हैं। हमारा देश युवाओं का देश है। हमें हर स्तर पर परिवर्तन लाने के लिए जागरुक भी होना चाहिए और अग्रणी भी रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश-प्रदेश से खुशहाली गायब हो गई है। भाजपा ने देश की जनता को उलझा कर रखा है। युवाओं को रोजगार देने की बजाय लाठियां देने का काम किया है। जिन किसी ने भी अपनी आवाज उठाई, उस आवाज को कुचलने का काम किया। भाजपा के कुशासन से कुछ तो लोकसभा के चुनाव में हरियाणा समेत देश के अन्य राज्यों के लोगों ने अंत किया। अब हरियाणा में भाजपा की सरकार को सत्ता से बाहर करके यह बताया जाए कि अब जनता जुल्म नहीं सहने वाली।
राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि जहां-जहां भी भाजपा की सरकारें हैं, वहीं पर जनता का शोषण हो रहा है। जनता महंगाई से त्रस्त है। बादशाहपुर से युवा उम्मीदवार वर्धन यादव को विजयी बनाकर विधानसभा भेजें। क्षेत्र के हितों की रक्षा के लिए, क्षेत्र की समस्याएं खत्म करने के लिए, क्षेत्र का समग्र विकास करने के लिए वर्धन यादव जैसे जुझारू जनप्रतिनिधि की जरूरत है। जनता को चाहिए कि एकतरफा इस चुनाव को कर दे। विरोधी पार्टी को यह बता दें कि अब जनता जुल्म नहीं सहने वाली। कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने सचिन पायलट का स्वागत करते हुए कहा कि उनका यहां आना उन्हें और अधिक मजबूती दे गया है। क्षेत्र की जनता को भी अब कांग्रेस सरकार से उम्मीदें हैं। भाजपा के कुशासन को तो 10 साल तक जनता झेल चुकी है। विकास के नाम पर खोखले दावे किए गए। कभी कहीं पर जाकर काम नहीं किया। जनता को काम करने वाली पार्टी चाहिए। इसलिए इस बार कांग्रेस की सरकार हरियाणा में सरकार बनानी जरूरी है।
बी.वी. श्रीनिवास ने कहा कि भाजपा के सर्वे में ही भाजपा हार रही है। कांग्रेस की जीत तय हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में आम, गरीब आदमी को राहत देने की घोषणाएं की हैं। उन घोषणाओं को कांग्रेस सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश, प्रदेश को गर्त में धकेला। अब हरियाणा की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वर्धन यादव को जीत दिलाकर विधानसभा भेजें।
बादशाहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने कहा कि युवाओं, मातृशक्ति, बुजुर्गों के लिए कांग्रेस ने योजनाएं तैयार की हैं। घोषणा पत्र में शामिल किया गया है। सबसे बड़ा काम ओल्ड पेेंशन स्कीम का करके लाखों कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र को लागू करवाने के लिए जरूरी है कि हरियाणा में कांग्रेस की मजबूत सरकार चुनी जाए। राजनीतिक पंडित हरियाणा में इस बार कांग्रेस की ऐतिहासिक सरकार बनने की भविष्यवाणी पहले ही कर चुके हैं। माहौल पूरी तरह से कांग्रेस के पक्ष में है। अब बादशाहपुर की जनता को मजबूती के साथ आने वाली 5 अक्टूबर को हाथ के निशान के सामने का बटन दबाकर कांग्रेस को जिताना है। भाजपा सत्ता से बाहर हो जाएगी। हम सब मिलकर अपने क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करेंगे।

Haryana Electricity : हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अब प्रति यूनिट देने होंगे इतने रुपये; जेब होगी ढीली
Haryana Electricity : हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अब प्रति यूनिट देने होंगे इतने रुपये; जेब होगी ढीली

Back to top button