हरियाणा

आज क्या हुड्डा, दुष्यंत बदल देंगे सूबे की राजनीति

सत्यखबर चंडीगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट) – हरियाणा में आज फैसलों का दिन है। तीन बड़े पक्ष अपना अपना फैसला करेंगे और उससे हरियाणा की राजनीति का आगे का स्वरूप तैयार होगा।

पहला फैसला भूपेंदर सिंह हुड्डा को करना है। कल 35 सदस्यीय कमेटी के फैसले के बाद उनको तय करना है कि वो कांग्रेस में मरी हालत में रहेंगे या अपना अलग पार्टी बनाएंगे। वैसे कमेटी के सदस्य अलग पार्टी बनाने के खिलाफ हैं। ये बात उन्होंने हुड्डा जी को बता दी है। उनका कहना है कि हुड्डा जी ने बहुत देर कर दी है। फिर भी आखिरी फैसला हुड्डा को ही लेना है।

Haryana: क्या अब खत्म होगा हरियाणा का हथियारों वाला गानों का दौर? STF ने उठाया बड़ा कदम
Haryana: क्या अब खत्म होगा हरियाणा का हथियारों वाला गानों का दौर? STF ने उठाया बड़ा कदम

दूसरा फैसला आज कांग्रेस कर सकती है। वो हरियाणा की कमेटी का एलान कर सकती है। कांग्रेस की चुनावी कमेटी से पता चलेगा कि कांग्रेस आलाकमान किस नेता को कितनी तरजीह देता है। पार्टी हुड्डा की कितनी इज़्ज़त रखती है, ये भी कमेटी के सदस्यों से तय हो जाएगा और उनके पदों से तय हो जाएगा।

तीसरा फैसला, जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला को लेना है। दुष्यंत चौटाला कल ही से दिल्ली में हैं। उन्होंने कहा था कि इनेलो से एका करने का फैसला वो अपने पिता अजय चौटाला से बातचीत करके करेंगे। उन्होंने खाप के नेताओं को आज तक का समय दे रखा है। आज वो भी अपनी राय से खाप नेताओं को अवगत करवाएंगे।

Haryana Covid: हरियाणा में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, गुरुग्राम-फरीदाबाद में अलर्ट जारी!
Haryana Covid: हरियाणा में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, गुरुग्राम-फरीदाबाद में अलर्ट जारी!

Back to top button