सत्य खबर, अंबाला,राजकुमार शर्मा
किसानों के बाद अब आढ़ती भी सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। ऐसे में अनाज मंडियों में गेंहू की फसल की आवक के बीच आढ़तियों की हड़ताल ने सरकार से लेकर किसान और लेबर की चिंताएं बढ़ा दी हैं। आढ़तियों की हड़ताल को लेकर अब प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी है। अनिल विज ने कहा कि आढ़तियों की मुख्यमंत्री के साथ कई दौर की बातचीत हो चुकी है और अब भी बातचीत जारी है। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि ये मामला भी जल्द सुलझ जायेगा।
बढ़ती महंगाई को लेकर इन दिनों राहुल गांधी सरकार के प्रति आक्रामक तेवर अपनाये हुए हैं। ऐसे में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को “खर्चे पर चर्चा” की बात कही है। उनके इस ब्यान के जवाब में विज ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। विज ने कहा कि अब राहुल गांधी पता नहीं क्या क्या बोलते रहते हैं। विज ने कहा कि पीएम देश के सभी मुद्दों पर अपने विचार रखते हैं और उन्हें समाधान की तरफ लेकर जाते हैं।
यह भी पढें:- भाजपा कोर कमेटी का निर्णय शुरू होंगे भाजपा के सभी कार्यक्रम। टकराव की संभावना
बहराल अब देखना ये होगा कि गृह मंत्री अनिल विज के बयान के मुताबिक आढ़तियों का ये मामला कितना जल्द सुलझता है। ताकि किसानों की फसल मंडियों में सुचारु रुप से बिक सके।
Scrap copper extraction Copper recycling center Metal waste separation
Copper cable scrap melting, Scrap metal reclamation center, Copper scrap sourcing