सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – जय भारत युवा मंडल तरावड़ी की ओर से दीपावली पर्व को लेकर एक अभियान चलाया जाऐगा। अभियान के तहत लोगों को प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने को लेकर जागरूक किया जाएगा। जानकारी देते हुए जय भारत युवा मंडल के अध्यक्ष रोहित लामसर, उपाध्यक्ष संदीप कटारिया, महासचिव प्रदीप गुलिया व सचिव नरेंद्र चौधरी ने कहा कि दीपावली पर्व दीपों का त्यौहार हैं, दीपावली की अंधेरी रात को घी के दीये जलाकर क्षेत्र को रोशन कर बुराई के अंधकार को मिटाया जा सकता हैं।
उन्होंने कहा कि जय भारत युवा मंडल की ओर से दीपावली पर्व पर आतिशबाजी न चलाते हुए पर्यावरण को सचेत रखने की अपील की जाऐगी। उन्होंने कहा कि यदि हम आतिशबाजी चलाऐंगे तो हमारा पर्यावरण प्रदूषित होगा और हम सांस लेने से बीमार हो जाऐंगे। ऐसे में हमें पर्यावरण के प्रति सचेत रहते हुए आतिशबाजी का बहिष्कार करना होगा। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया जाऐगा। ताकि पर्यावरण में प्रदूषण का जहर न घुल सके।
Metal waste recovery Ferrous scrap quality assurance Iron scrap dismantling services
Ferrous material recovery centers, Iron scrap storage services, Scrap metal reselling
Aluminium recycling market trends Aluminium recycling global impact Efficient metal shredding