सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान):-
आदर्श बाल मंदिर उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वैदिक गणित सम्मलेन में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। प्राचार्य अनिल कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अध्यापक संदीप कुमार के नेतृत्व मेें वैदिक गणित में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए अन्य टीमों को पछाड़ दिया। उन्होंने बताया कि टीम में शामिल यश, हर्ष, निखिल ने गणित की बड़ी-बड़ी गणनाओं को फार्मूलों व सूत्रों की सहायता से कुछ सैकंडो में हल करके दिखाया। प्राचार्य ने कहा कि वैदिक गणित पद्धति प्राचीन काल से चली आ रही है। उन्होंने गणित के नियम, श्लोक उच्चारण, फार्मूले व गणितीय जानकरी दी गयी। उन्होंने कहा कि बच्चों को आरंभ से ही वैदिक गणित का अभ्यास जरूर करना चाहिए, ताकि आने वाले समय में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर आगे बढ़ सकें। प्राचार्य ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जोगिन्दर, दीपक सिंगला, पवन, परवीन शर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Scrap aluminium material testing Scrap aluminium circular supply chain Scrap collection services
Metal recuperation yard Ferrous material recycling reporting Iron recycle yard
Ferrous material appraisal, Iron waste processing center, Scrap metal reclaiming solutions