सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :- आदर्श बाल मंदिर उच्च विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मातृ भारती द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मातृ भारती के अध्यक्ष मुकेश, उपाध्यक्ष किरण, मंत्री सरोज, सहमंत्री सुनीता, कोषाध्यक्ष सुनीता, सुमित्रा व सुनीता शर्मा द्वारा कान्हा को झूला झूलाया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा वो है कृष्णा, भगत के वश में है भगवान, मधुबन में रास रचे गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए गए। महिलाओं द्वारा कृष्णा राधा के गीत गाए गए। जन्माष्टमी पर्व की कथा मातृ भारती शिक्षिका सुनीता शर्मा द्वारा बताई गई। महिलाओं द्वारा कृष्ण भक्ति में नृत्य किया गया। प्राचार्य अनिल शर्मा ने सभी माताओं को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा श्रीकृष्ण ने जिस प्रकार प्रेम, समानता, मातृ-पितृ भक्ति व मित्रता का संदेश दिया है, उसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस अवसर पर दीपक सिंगला, डिम्पल, अलका, अनीता, रोहिल्ला व मीना आदि उपस्थित रहे।
Aluminium recycling statistics Aluminium scrap processing facilities Scrap metal reprocessing and recovery