हरियाणा

आने वाले 5 साल में पानीपत ग्रामीण को हरियाणा में नंबर वन बनायेंगे

 

पानीपत, 2 अक्टूबर 2024।

पानीपत ग्रामीण हल्के के सर्वजातीय पंचायत के उम्मीदवार विजय जैन ने आज अपने चुनावी घोषणा पत्र का विमोचन किया। इस मौके पर जैन ने कहा कि उनका घोषणा पत्र जनता की जरूरतों और उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह घोषणा पत्र जनता की भलाई, विकास और सामाजिक समानता पर केंद्रित है।

घोषणा पत्र जारी करते हुए विजय जैन ने कहा, “यह घोषणा पत्र केवल वादों का पुलिंदा नहीं है, बल्कि मेरे लिए यह जनता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता है। हमारा लक्ष्य हर वर्ग के लिए समृद्धि लाना और क्षेत्र के विकास को नई दिशा देना है।”

घोषणा पत्र के मुख्य बिंदु:

कॉलोनियों के लिए: अवैध कॉलोनियों को वैध कराना, बंद पड़ी रजिस्ट्रियों को खुलवाना, सड़क, पानी, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं का सुधार हमारी प्राथमिकता होगी।

सुरक्षा: कॉलोनियों और गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

गांवों के लिए: गावों को आदर्श गाँव के रूप में विकसित करना। ओपन एयर जिम और पार्कों का निर्माण, नई बसें, सड़कें, खेल स्टेडियम और कौशल विकास केंद्रों का निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा।

स्वास्थ्य सेवाएँ: CHC और PHC की संख्या में वृद्धि, सिविल अस्पताल का रेपो रेट घटाया जाएगा, हर जरूरतमंद का मुफ्त इलाज और उचित इलाज सुनिश्चित किया जाएगा।

भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम: नगर निगम में दलाली और भ्रष्टाचार रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा।

शिक्षा: आधुनिक शिक्षा प्रणाली को लागू किया जाएगा। नए स्कूलों का निर्माण और पुराने स्कूलों का उन्नयन किया जाएगा। साथ ही छात्रवृत्तियां और विशेष योजनाएं लाई जाएंगी।

रोजगार: बेरोजगार युवाओं के लिए कौशल विकास केंद्र खोले जाएंगे ताकि उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

प्रवासी समुदाय के लिए: पूजा स्थलों और छठ पूजा घाटों का निर्माण किया जाएगा। रेलगाड़ियों के ठहराव के नियम बनाए जाएंगे और धर्मशालाओं तथा मजदूर हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा।

जन समस्याओं के निवारण के लिए: विधानसभा को जोन में बांटकर हर जोन में जनसेवक सुविधा कार्यालय खोले जाएंगे। PPP और प्रॉपर्टी ID से जुड़ी समस्याओं को समाप्त कराने के लिए आवाज़ उठाएंगे।

बुजुर्गों के लिए विशेष : बुजुर्गों के लिए पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाएगा, साथ ही मुफ्त तीर्थ यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विशेष योजनाएं: दिव्यांग व्यक्तियों के लिए अलग से केंद्र खोले जाएंगे जहाँ उन्हें उनकी क्षमता और स्किल के अनुसार प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

विजय जैन ने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य जनता के हितों की रक्षा करना और उनकी आवाज़ को विधानसभा तक पहुंचाना है। उन्होंने जनता से अपील की कि 5 तारीख को सेब के निशान पर बटन दबाकर उन्हें सेवा का अवसर प्रदान करें, ताकि वह क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठा सकें।

इस अवसर पर पार्टी के प्रमुख नेता, कार्यकर्ता और सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने जैन के नेतृत्व और घोषणा पत्र पर विश्वास जताया।

वहीं समस्त पूर्वांचल समाज जिला कमेटी ने विजय जैन को समर्थन दिया है। जिनमें अध्यक्ष सुमन झा, महासचिव राजू श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अशोक भारती, उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, कैशियर रामदत्त दुबे, सहसचिव डीएन ठाकुर, सलाहकार अंजनी झा, वरिष्ठ सदस्य अविनाश ठाकुर, अविनाश श्रीवास्तव, राजू कुशवाहा जी, हरे राम चौधरी, जेपी मिश्रा, ईश्वर चंद, प्रभाकर कुमार, अंकित, अमन भारती और नीलाम्बर सिंह शामिल रहे।

Back to top button