सत्य खबर, चितौडगढ़
राजस्थान में चितौडगढ़ जिला के भूपालसागर कस्बे में एक दूल्हे और उसके परिवार के 2 अन्य सदस्य की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आते ही बारात लेकर प्रतापगढ़ जिला के छोटीसादड़ी तहसील में शादी के लिए पहुंच गए। हालांकि उन्हें क्वारैंटाइन हुए भी 14 दिन नहीं हुए थे। यही नहीं उन्होंने इस शादी की जानकारी भी प्रशासन को नहीं दी थी। इस मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम सुखाराम पिंडेल ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका एक लाख रुपए का चालान काट दिया। हालांकि परिवार में सिर्फ महिलाएं थी और उनके पास रुपए नहीं होने के कारण उन्होंने चालान लेने से मना कर दिया। जिस पर एसडीएम ने तहसीलदार को सभी के खिलाफ केस दर्ज करवाने का आदेश दिया। साथ ही प्रतापगढ़ प्रशासन को इस शादी के बारे में जानकारी दी।
मिली जानकारी के अनुसार जिला के भूपालसागर कस्बे में अंकित पुत्र किशन टांक की शादी आज तय थी। कुछ दिन पूर्व ही दूल्हा और उसके दो परिजन पॉजिटिव आ गए थे। उसके बाद दोबारा जांच करने पर निगेटिव रिपोर्ट आई। जिसके बाद शुक्रवार को दूल्हा और उसके परिजन बारात लेकर छोटीसादड़ी तहसील के मानपुरा गांव में चले गए। तीनों सदस्यों को 14 दिन भी क्वारैंटाइन के नहीं हुए थे। इस दौरान शाम को एसडीएम सुखाराम पिंडेल के पास अज्ञात का फोन आया और बताया गया कि कोरोना पॉजिटिव आया दूल्हा बारात लेकर गया है। खबर मिलते ही एसडीएम ने तहसीलदार अशोक कुमार को इसकी जानकारी लेने के लिए कहा।
अशोक कुमार ने क्षेत्र के पीओ और सीबीओ से जानकारी ली तो पता चला की दूल्हे और उसके परिजन को 14 दिन भी नहीं हुए और ना ही प्रशासन को शादी के बारे में कोई जानकारी दी गई है। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार, सीबीईओ और पीओ पहुंचे। एसडीएम ने तहसीलदार को एक लाख रुपए का चालान काटने का आदेश दिया। जब चालान काट कर परिजनों को सौंपा गया तो महिलाओं ने कहा कि हमारे पास रुपए नहीं है लेकिन 14 दिन क्वारैंटाइन नहीं होने और प्रशासन को सूचना नहीं देने पर एसडीएम ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दे दिया।
यह भी पढ़े:- सोशल मीडिया पर बच्चों को गोद लेने पर हरियाणा सरकार का बड़ा ब्यान, जानिए क्या कहा
वहीं तहसीलदार अशोक कुमार ने बताया कि अंकित कुछ दिन पूर्व पॉजिटिव आया था, परिजनों ने उसकी निगेटिव रिपोर्ट भी दिखाई लेकिन नियम अनुसार 14 दिन क्वारैंटाइन रहना होता है जबकि उनको 14 दिन नहीं हुए थे। इतना ही नहीं उन्होंने शादी की सूचना भी प्रशासन को नहीं दी थी जो कि एक अपराध है। इसलिए उनके उनका चालान काटा गया।
वहीं मामले की पूरी जानकारी पीओ को होने के बावजूद भी एसडीएम तक इस बात की जानकारी नहीं दी गयी। जिस पर एसडीएम पिंडेल ने पीओ को फ टकार लगाते हुए कहा कि निलंबित करने जैसे कार्य मत करो। अगली बार ऐसी गलती होगी तो तुरंत सस्पेंड कर दिए जाओगे। वहीं दूल्हे का एक लाख रूपये का चालान काटे जाने का समाचार क्षेत्र में आग की तरह फैल जाने के बाद जिनके परिवार में शादी थी और आने वाले दिनों में होनी हैं। वह भी चौक्कने हो गए हैं।
Aluminium scrap transportation solutions Aluminum scrap utilization Scrap metal product distribution