सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
एसडी कन्या महाविद्यालय में कक्षा पहली से बारहवीं तक ऑनलाइन राखी मैकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। प्राचार्या मंजू मित्तल ने कहा कि रक्षाबंधन एक ऐसा अनोखा त्योहार है, जो भाई बहन के रिश्ते को एक अटूट बंधन में पिरोता है। यह बंधन तो प्यार का बंधन है जन्मो- जन्मो का संगम है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता मेें 29 विजेताओं ने प्रथम, द्वितीय व तृतीया स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रभा वर्मा, साक्षी सिंगला व रेनू ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्राचार्या ने कहा कि छात्राओं को चाहिए कि वो हर तरह की गतिविधि में अवश्य भाग लें, ताकि उनकी प्रतिभा को निखारा जा सके। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विधालय प्रबन्धक समिति के प्रधान सुरेश सिंघल, राजकुमार गोयल, जियालाल गोयल, जवाहर लाल सिंगला ने छात्राओं की सफलता के शिखर पर देखते हुए गर्वित महसूस किया और बच्चों द्वारा विपरीत परिस्थितियों में भी डटकर खड़े रहने और उनका सामना करने के लिए प्रेरित किया।
Scrap aluminium recycled products Scrap aluminium quality inspection Scrap metal reclamation and reutilization solutions