सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :- मानवता की सेवा करना ही मनुष्य का सबसे बड़ धर्म है, इस कथन को साथर्क करते हुए एसडी कन्या महाविधालय की छात्राओं ने केरल प्रदेश में बाढ़ से हुई भयानक त्रादसी से ग्रस्त लोगो की मदद हेतू मानव सेवा का अभियान चलाया। इस अभियान में छात्राओं तमन्ना, आदिती, नेहा एवं रितू ने स्वहित से उपर उठते हुए संपूर्ण विद्यालय परिवार से दान राशि एकत्रित करने का निर्णय लिया। प्राचार्या मंजू मितल ने बताया कि संपूर्ण विद्यालय ने इस नेक कार्य में उनका साथ दिया व 15 हजार रूपये की राशि एकत्रित करके प्रधानमन्त्री राष्ट्रीय राहत कोष में केरल में असहाय हुए लोगों की मदद हेतू जमा करवाई। प्राचार्या ने बताया िबच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार एवं मानवता की सेवा की शिक्षा भी दी जाती है। बच्चो के द्वारा किये गये इस नेक एवं सराहनीय कार्य के लिए संस्था के संरक्षक लाला गोरी शंकर, प्रधान सुरेश सिंघल, उपप्रधान राजकुमार गोयल, सचिव जियालाल गोयल, कोषाध्यक्ष जवाहर लाल सिंगला ने विद्यालय स्टाफ व समस्त छात्राओं का हौसला बढ़ाया।
Metal recovery facility Ferrous material recovery system Iron scrap smelting
Ferrous material rolling, Iron recovery yard center services, Metal scrap dealer
Scrap aluminium market analysis Scrap aluminium repurposed materials Scrap metal reprocessing yard