एसडी कन्या स्कूल में आविष्कार सप्ताह के तहत विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
गत 14-23 अक्तूबर तक मनाए जा रहे आविष्कार सप्ताह के दौरान एसडी कन्या महाविद्यालय में विज्ञान प्रयोग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की 7-12वीं तक की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्राचार्या डा. मंजू मित्तल ने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान छात्राओं ने जल संरक्षण, विद्युत उत्पादन, स्वच्छ पर्यावरण, प्रोटेक्टेबल, सड़क सुरक्षा, धुआं सोखने का यंत्र, सौर ऊर्जा संयंत्र आदि विज्ञान से संबंधित मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि कक्षा 7-8 के वर्ग में नेहा और स्नेहा प्रथम, 9-10 वर्ग मेें अंजू, स्वीटी, अनु और तमन्ना प्रथम और 11वीं-12वीं के वर्ग में रश्मि, काजल, दीप्ति व सिल्की ने बाजी मारते हुए पहले स्थान पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्राध्यापिका निशा, राजेश और हरदीप ने निभाई। प्राचार्या ने कहा कि देश शुरू से ही विज्ञान का जनक रहा है, आर्यभट्ट से लेकर एपीजे अब्दुल कलाम तक प्रमुख वैज्ञानिक रहे। उन्होंंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन और प्रतियोगिताओं से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है तथा समाज को नया अविष्कार खोजने में सहायता मिलती है। छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रबन्धक समिति के प्रधान सुरेश सिंघल, जियालाल गोयल, राजकुमार गोयल, जवाहर लाल सिंगला ने स्टाफ सदस्यों व छात्राओं को बधाई दी।