सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) – शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा आगे रहने वाले एसडी महिला कॉलेज ने एक बार फिर नरवाना क्षेत्र में परचम लहराया है। क्योंकि चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय द्वारा एमए हिन्दी के द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें एसडी महिला कॉलेज की पांच छात्राओं ने परीक्षा परिणाम में टॉप 10 मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है। प्राचार्या डॉ. पूनम शर्मा ने बताया कि एमए हिन्दी की छात्रा आशु पुत्री सज्जन कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं निशा पुत्री रघुबीर ने द्वितीय स्थान, सीमा पुत्री किशनचंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त पुनम पुत्री भगत सिंह ने सातवां स्थान, मीना पुत्री दलबीर सिंह ने नौवां स्थान हासिल किया। यहीं नहीं अन्य छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई। छात्राओं ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय हिन्दी विभाग की प्राध्यापिकाओं को दिया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर संस्था के प्रधान सुरेश सिंघल, उपप्रधान राजकुमार, सचिव जियालाल गोयल ने प्राचार्या व प्राध्यापिकाओं को बधाई दी।
Alloy aluminum recycling Aluminium anodizing scrap recycling Metal waste reduction strategies