सत्य खबर,चरखी दादरी,विजय ढिंडोरिया
ओल्ड बॉय के नाम से मशहूर हैं 72 साल का रामफल, इस उम्र में भी चीते की रफ्तार
कहते हैं ढलती उम्र भी प्रतिभा को रोक नहीं सकती|इसी तरह हौंसला और जज्बे के साथ चरखी के गांव कमोद निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग धावक रामफल ने प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक साथ तीन मेडलों पर कब्जा किया है| ओल्ड ब्वाय के नाम से मशहूर रामफल धावक अब तक 41 मेडलों की झड़ी लगा चुके हैं| जिनमें 26 गोल्ड मेडल शामिल हैं|अनेक राष्ट्रीय प्रतिभाओं में देश का नाम रोशन करने वाले इस ओल्ड ब्वाय का सपना अब विदेशी धरती पर देश के लिए सोना जीतकर लाना है|
बुजुर्ग धावक रामफल फौगाट ने बताया कि वो राष्ट्रीय स्तर पर अनेक मेडल जीत चुका है| अब उसका सपना फुल मैराथन दौड़ में गोल्ड जीतने के साथ-साथ विदेशी धरती पर देश के लिए मेडल जीतना लक्ष्य है, लेकिन उसके हौंसले पैसों की कमी के कारण पस्त होते दिखाई दे रहे हैं| अगर सरकार कुछ मदद करें तो उसका सपना पूरा हो सकता है|
बता दें कि सरकारी नौकरी से सेवानिवृति के बाद जब बुजुर्गों को मेलों में दौड़ते देखा मन में कुछ ठाने की सोची| वो गांव के कच्चे रास्तों पर दौडऩे लगा और लगातार मेहनत करता रहा| गांव के मेले में उसने प्रथम स्थान हांसिल किया तो हौंसला बढ़ता गया| मन में जज्बा लिए वो लगातार गांव के कच्चे रास्तों पर मेहनत की और देखते ही देखते मेडलों की झड़ी लगा दी| ओल्ड ब्वाय के नाम से विख्यात धावक रामफल फौगाट ने अनेकों राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में अपना प्रदर्शन कर चुके हैं| पिछले दिनों पंचकूला में आयोजित मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रामफल ने गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक जीते हैं| इससे पहले वो मुम्बई में आयोजित एशियन हाफ मैराथन में भी गोल्ड पदक पर कब्जा कर चुके हैं| इसके अलावा पंजाब के भटिंडा और मोहाली में हुई मैराथन दौड़ में रामफल ने रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है| दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड हाफ मैराथन दौड़ में बुजुर्ग धावक रामफल ने 17 देशों के 50 हजार धावकों की मौजूदगी में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता था| जिस पर पूर्व जनरल और पूर्व गर्वनर जेजे सिंह भावलपुर पंजाब ने रामफल को सम्मानित किया था| ओल्ड ब्वाय के नाम से प्रसिद्ध रामफल फौगाट अब तक राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर 41 मेडल जीत चुके हैं|
ओल्ड बॉय के नाम से मशहूर हैं 72 साल का रामफल, इस उम्र में भी चीते की रफ्तार
Aluminium scrap coil processing Aluminium finishing recycling Metal waste reprocessing
Aluminium scrap alloy separation Aluminium scrap emissions control Metal reclaiming yard collection